यहाँ हम आपको पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना 2026 की आवेदन प्रक्रिया, सब्सिडी और लाभ की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026) भारत सरकार की एक क्रांतिकारी पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के 1 करोड़ घरों को सौर ऊर्जा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। सोलर पैनल की उम्र 25 साल होती है, लेकिन उससे भी आगे यह सालों-साल तक चलता है। इसलिए यह एक दीर्घकालिक निवेश है जो 3-4 साल में अपनी लागत वसूल कर लेता है और उसके बाद पूरी तरह बिजली मुफ्त जलती है ।
यहाँ Free Electricity Scheme India के बारे में विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है:
पीएम सूर्य घर योजना के मुख्य लाभ और उद्देश्य
इस योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने वाले परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी। यदि आपका मासिक खर्च 300 यूनिट से कम है, तो आपका बिजली बिल शून्य हो जाएगा। यदि आपके पैनल आपकी जरूरत से ज्यादा बिजली पैदा करते हैं, तो आप उस अतिरिक्त बिजली को अपनी बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) को बेचकर सालाना ₹15,000 से ₹18,000 तक कमा सकते हैं।
सौर ऊर्जा सब्सिडी (Solar Panel Subsidy) का गणित
सरकार ने इस योजना के लिए ₹75,000 करोड़ से अधिक का बजट रखा है। सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में आती है। 2 kW तक के सिस्टम पर प्रति किलोवाट ₹30,000 की सब्सिडी (यानी 2 kW पर ₹60,000) मिलता है । 3 kW या उससे अधिक पर अधिकतम ₹78,000 की सब्सिडी मिलती है। यदि 3 kW के सिस्टम की लागत लगभग ₹1,45,000 आती है, तो सरकार ₹78,000 की सब्सिडी देगी, और आपको केवल ₹67,000 का भुगतान करना होगा।
कम ब्याज पर लोन की सुविधा
यदि आपके पास सोलर लगवाने के लिए एकमुश्त पैसे नहीं हैं, तो सरकार ने बैंकों के साथ मिलकर विशेष लोन की व्यवस्था की है। इसमें ब्याज दर केवल 7% (जो कि पर्सनल लोन से बहुत कम है) लगता है । अगर आप 3 kW तक के सिस्टम लगवाते हैं तो किसी भी प्रकार की गारंटी की जरूरत नहीं है। आसान किस्तों में आप इसके लोन की किस्त चुका सकते हैं।
पात्रता (Eligibility)
आवेदक के पास अपना पक्का घर और सोलर पैनल लगाने के लिए पर्याप्त छत (Roof space) होनी चाहिए।
घर का बिजली कनेक्शन वैध (Active) होना चाहिए।
आवेदक ने पहले किसी अन्य सोलर सब्सिडी योजना का लाभ न लिया हो।
PM Surya Ghar Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
पीएम सूर्य घर योजना आवेदन पूरी तरह से डिजिटल है और आप इसे pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर देख सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए पोर्टल पर अपना राज्य, बिजली कंपनी और कंज्यूमर नंबर डालें।
इसके बाद बिजली विभाग आपकी छत और कनेक्शन की जांच करेगा।
पोर्टल पर लिस्टेड अधिकृत वेंडर्स (Registered Vendors) में से किसी एक को चुनें और इंस्टॉलेशन कराएं।
सोलर लगने के बाद बिजली विभाग ‘नेट मीटर’ लगाएगा (जो यह मापता है कि आपने कितनी बिजली ली और कितनी सरकार को दी)।
सब्सिडी क्लेम कैसे करें ?
पीएम सूर्य घर योजना में कमीशनिंग सर्टिफिकेट मिलने के बाद पोर्टल पर अपने बैंक विवरण भरें, और 30 दिनों के भीतर पैसा खाते में आ जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पते का प्रमाण (जैसे बिजली बिल)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक अकाउंट (आधार से लिंक होना चाहिए)
नोट : सोलर पैनल की उम्र आमतौर पर 25 साल होती है, इसलिए यह एक दीर्घकालिक निवेश है जो 3-4 साल में अपनी लागत वसूल कर लेता है और उसके बाद बिजली पूरी तरह मुफ्त होती है।