Skip to content

Digital Desk

तकनीक और तरक्की का संगम

Menu
  • Home
  • Govt Schemes
  • Gyan-Vigyan
  • Health
  • Dharma
  • Make Money
    • Get Fund
    • Stock Market
  • Technology
  • Entertainment
  • Helpline
    • Healthwise Helpline
      • Diabetes Doctor
      • Neurologist
      • Cardiologist
      • Psychiatrists
      • Cancer Specialist
    • Statewise Helpline
      • Uttar Pradesh
      • Bihar
      • Delhi
      • Haryana
      • Kolkata
      • Maharashtra
      • Punjab
      • USA
      • Important Helpline No.
    • Professional
    • Government Service
      • Banking
      • IFSC Code
      • Pincode
      • Article
  • About us
    • About
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Disclaimer
Menu
Ahankar ka Khel

सभी समस्याओं की जड़ है “अहंकार”

Posted on March 19, 2026

हमारी सभी समस्याओं का जड़ है अहंकार। यह कभी अपने को समस्या मानता नहीं इसीलिए समस्या है। जब भी कोई समस्या आती है, तो यह उसका कारण बाहर ढूढ़ने लगता है। यह भाव में भी अभाव ढूंढ़ लेता है। यह सबकी बात करता है लेकिन “कभी अपनी बात नहीं करता।” जिस दिन अहंकार अपनी बात करने लगेगा, यानी जिस दिन वह खुद का निरीक्षण (Observation) शुरू कर देगा, उस दिन वह पिघलना शुरू हो जाएगा। आत्म-अवलोकन ही वह रोशनी है जिसमें अहंकार का अंधेरा टिक नहीं पाता। अहंकार: वह वकील जो दूसरों के खिलाफ केस लड़ता है, पर खुद कभी गवाह नहीं बनता।”

अहंकार और भ्रम (Aham vs Bhram)

हमारी सबसे बड़ी यह विडंबना है। जिसे हम “समस्या” कह रहे हैं, वही “अहंकार” (Ego) है। और अहंकार की सबसे बड़ी चालाकी यही है कि वह खुद को ‘डॉक्टर’ बनाकर अपनी ही ‘बीमारी’ का इलाज करने का नाटक करता है। ​यह वैसा ही है जैसे कोई आग को बुझाने के लिए उसमें पेट्रोल डाले। जब अहंकार कहता है, “मुझे शांत होना है” या “मुझे मुक्त होना है”, तो वह वास्तव में एक नया लक्ष्य बना रहा होता है। पहले उसे पैसा, पद या नाम चाहिए था। ​अब उसे ‘ज्ञान’ या ‘अहंकार-शून्यता’ चाहिए। लेकिन दोनों ही स्थितियों में “चाहने वाला” (Thewanter) वही पुराना अहंकार है। वह बस अपना चोला बदल चुका है।

अहंकार का स्वभाव है अपना ‘बचाव’ (Defense) करना । जब भी कोई समस्या आती है, अहंकार तुरंत उसका कारण बाहर ढूंढ लेता है—चाहे वह कोई इंसान हो, परिस्थिति हो या किस्मत। यह खुद के भीतर झांकने से डरता है क्योंकि वहां इसे अपनी ‘हार’ या ‘अपूर्णता’ दिखने का डर होता है।

दूसरों की आलोचना करना अहंकार के लिए एक ‘सुरक्षा कवच’ की तरह है। जब हम दूसरों की बुराई करते हैं या उनकी समस्याओं पर चर्चा करते हैं, तो हमें एक झूठा एहसास होता है कि “मैं उससे बेहतर हूँ।” यही वह “भ्रम” है जो हमें अपनी कमियों को सुधारने से रोकता है।

समस्या ही समस्या को दूर करने की बात करता है। जब हम अहंकार के माध्यम से अहंकार को खत्म करने की कोशिश करते हैं, हम एक अंतहीन चक्र में फंसे जाते हैं। इसलिए समाधान अहंकार से लड़ने में नहीं, बल्कि उसे देखने और समझने में है।

अहंकार का खेल: जब चोर ही पुलिस बनकर खुद को ढूँढने निकले

​अहंकार ही चोर है और वही पुलिस बनकर खुद को ढूंढ रहा है। वह कभी खुद को नहीं पकड़ेगा, क्योंकि पकड़े जाने का मतलब है उसका अंत। इसलिए वह आपको अंतहीन साधनाओं, किताबों और चर्चाओं में उलझाए रखेगा ताकि आप ‘खोज’ में लगे रहें, लेकिन कभी ‘मंजिल’ तक न पहुँचें। क्योंकि मंजिल पर पहुँचते ही “खोजने वाला” (अहंकार) मिट जाता है।

“मैं” का अंत ही समाधान है: अहंकार की चालाकियों को कैसे समझें?

​अहंकार कोई ‘चीज़’ नहीं है जिसे आप उठाकर बाहर फेंक दें। अहंकार केवल एक ‘विचार’ है कि “मैं शरीर और मन हूँ”। ​समस्या यह है कि “मैं” (अहंकार) खुद को मिटा नहीं सकता, क्योंकि मिटने के लिए भी “मैं” का होना ज़रूरी है।

​समाधान: अहंकार को “दूर” करने की कोशिश मत कीजिये। केवल यह देखिये कि वह कहाँ है? जब आप गहराई से खोजेंगे कि “यह ‘मैं’ कहाँ है?”, तो आप पाएंगे कि वहां कुछ भी नहीं है। वह केवल एक भ्रम था।

अहंकार से मुक्ति के उपाय

​जब आप अहंकार से लड़ते हैं, तो आप उसे ऊर्जा देते हैं। “मुझे अपना अहंकार कम करना है।” (यहाँ ‘मैं’ और ‘मेरा अहंकार’ दोनों मज़बूत हो रहे हैं)। अहंकार को एक अलग वस्तु की तरह देखिये। जैसे आप कंप्यूटर पर एक ‘Error’ देखते हैं। जब गुस्सा आए या गर्व हो, तो बस देखिये—”अहंकार सक्रिय हो रहा है।” जैसे ही आप ‘द्रष्टा’ (Observer) बनते हैं, अहंकार की शक्ति खत्म हो जाती है क्योंकि उसे आपकी पहचान (Identification) की खुराक मिलना बंद हो जाती है।

निष्कर्ष: अहंकार को मिटाने की कोशिश करना उसे और मजबूत करना है। समाधान ‘लड़ने’ में नहीं, बल्कि उसे एक ‘द्रष्टा’ (Observer) की तरह ‘देखने’ में है। जैसे ही प्रकाश आता है, अंधेरा गायब हो जाता है; वैसे ही जैसे ही बोध (Awareness) आता है, अहंकार पिघलने लगता है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शादी माने क्या ? – आचार्य प्रशांत
  • हम खुद को कितना समझते हैं ?
  • अपने स्मार्टफोन को बनायें पावरफुल यूनिवर्सल टीवी रिमोट
  • अत्याधुनिक टाइमर अलार्म एंड पोमोडोरो ऐप
  • मार्केट का मूड को कैसे पहचानें ?

Recent Comments

  1. Sheth Ramesh on बुढ़ापे का कारण है टेलोमेरेस एंजाइम
  2. Sheth Ramesh on बुढ़ापे का कारण है टेलोमेरेस एंजाइम
  3. Vijay on संसार दुखालय क्यों है ?

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025

Categories

  • Gyan-Vigyan
  • Health
  • Religion
  • Govt. Scheme
  • Jobs
  • Entertainment
  • Technology
  • Make Money
  • Professional
  • Healthwise Helpline
  • Stock Market
  • Banking
  • Article

Source of Information: The information related to government schemes and services provided on this platform is sourced from official government portals like india.gov.in and nic.in.
Disclaimer: Digital Desks is an independent information portal and is NOT affiliated with any government entity or department.
​सूचना का स्रोत: इस प्लेटफॉर्म पर दी गई सरकारी योजनाओं और सेवाओं से संबंधित जानकारी आधिकारिक सरकारी पोर्टलों जैसे india.gov.in और nic.in से ली गई है।
अस्वीकरण: डिजिटल डेस्क एक स्वतंत्र सूचना पोर्टल है और यह किसी भी सरकारी इकाई या विभाग के साथ संबद्ध नहीं है।

©2026 Digital Desk | Design: Newspaperly WordPress Theme